Gold Rate Hike: सोना हुआ महंगा, खरीदने का सोच रहे है तो जान ले ये बात

सोना हर दिन महंगा होता चला जा रहा है, अब आम आदमी इसे खरीदने का सोचता भी नहीं। सोना (Gold) अब सिर्फ एक Jwellary नहीं, बल्कि यह निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और मुनाफे वाला विकल्प बन गया है। निवेश करने से पहले मन में सवाल आता है कि क्या सोने के भाव में बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी? क्या अगले कुछ महीनों में सोने के दाम और ऊपर जाएंगे, या फिर इसमें गिरावट देखने को मिलेगी? आइए, इस लेख में में विस्तार से जानते हैं।

Gold Rate Today 2025

आज सोने के भाव थोड़े कम हुए है। 10 ग्राम के लिए 22 कैरेट सोने की बात करे तो आज ₹82,150 है और कल ₹82,250 रुपये था। 10 ग्राम के लिए 24 कैरेट सोने की बात करे तो आज ₹89,610 है और कल ₹89,720 रुपये था।

सोने की कीमतों में रोज नए रिकॉर्ड

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें (Gold Price Hike) लगातार बढ़ रही हैं। होली के त्योहार से पहले ही सोने के दामों में तेजी देखी गई थी, और त्योहार के बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। 16 मार्च को सोने की कीमत 91,000 रुपये प्रति तोला तक पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, चांदी की कीमत भी 1 लाख 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई। यह बढ़ोतरी निवेशकों के साथ-साथ शादी-विवाह के लिए सोना खरीदने वालों को भी चिंता में डाल रही है।

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण

सोने की कीमतों में यह उछाल कई कारणों से आया है। पहला और सबसे बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता। अमेरिका और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव ने वैश्विक बाजारों को प्रभावित किया है। इसके चलते कई देशों के शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई, जिसके बाद निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित निवेश मानते हुए इसमें पैसा लगाना शुरू कर दिया।

दूसरा कारण है अमेरिकी डॉलर की कमजोरी। पिछले कुछ दिनों में डॉलर की वैल्यू में गिरावट आई है, जिसके चलते सोने जैसी कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, भारत में शादियों और त्योहारों का सीजन भी सोने की मांग को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

क्या आगे और बढ़ेंगे सोने के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह तेजी अगले कुछ महीनों तक जारी रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे तनाव और डॉलर की कमजोरी के चलते सोने की मांग बनी रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि अगर वैश्विक स्थिति स्थिर होती है और शेयर बाजार में सुधार आता है, तो सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

निवेशकों के लिए क्या है Advice?

अगर आप शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर के लिए सोना अभी भी एक सुरक्षित विकल्प है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार करें और कीमतों में गिरावट आने पर खरीदारी करें।

शादी-विवाह के लिए सोना खरीदने वालों के लिए सलाह

अगर आप शादी या किसी अन्य अवसर के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय थोड़ा महंगा हो सकता है। हालांकि, आप चाहें तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं या फिर गोल्ड लोन या गोल्ड EMI जैसे विकल्पों का सहारा ले सकते हैं।

Leave a Comment